अशोक भट्टाचार्य कर रहे धुआंधार प्रचार

105

सिलीगुड़ी विधानसभा सीट के वाम – कांग्रेस गठबंधन के सीपीएम उम्मीदवार अशोक भट्टाचार्य लगातार प्रचार अभियान चला रहे है।  शनिवार को भी वे सुबह सुबह अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार पर निकल पड़े। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने गर्मजोशी के  साथ फूलों का माला पहनाकर  उनका स्वागत किया। श्री भट्टाचार्य चुनाव प्रचार  के दौरान घर घर जाकर लोगों से मिले और उनका आशीर्वाद लिया।  गौरतलब है  चुनावी मैदान में उनका मुकाबला कभी उनके साथ रहे भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष व तृणमूल उम्मीदवार डॉ ओम प्रकाश मिश्रा से है।