अलीपुरदुआर में ‘विवेक चेतना’ उत्सव पर निकाली गयी शोभायात्रा

170

राज्य के युवा कल्याण व क्रीडा विभाग तथा अलीपुरद्वार नगरपालिका के संयुक्त  तत्वाधान में विवेकानंद जयंती के अवसर पर मंगलवार को ‘विवेक चेतना ‘उत्सव का पालन किया गया। इस अवसर पर एक  रंगारंगा शोभायात्रा निकाली गई।  अलीपुरदुआर इंदौर स्टेडियम से शोभायात्रा निकालकर शहर के विभिन्न मार्गो की परिक्रमा की। अलीपुरद्वार के जिलाशासक सुरेंद्र कुमार मीणा ने विवेक चेतना उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. जिलाधिकारी समेत उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों व आदर्शों पर चर्चा करते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।