अलीपुरदुआर के तृणमूल उम्मीदवार सौरभ चक्रवर्ती ने किया चुनाव प्रचार

177

अलीपुरद्वार विधानसभा सीट के तृणमूल उम्मीदवार सौरव चक्रवर्ती ने सोमवार को अपने विधानसभा इलाके में चुनाव प्रचार किया। आज सुबह उन्होंने अपने राजनीतिक गुरु विश्वरंजन सरकार की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया। सौरव चक्रवर्ती आज अलीपुरद्वार नगर पालिका के 19 नंबर वार्ड में चुनाव प्रचार किया।  गौरतलब है  सौरभ चक्रवर्ती कभी कांग्रेस किया करते थे। उस समय  विश्वरंजन सरकार को वे अपना  राजनीतिक गुरु मानते थे। आज भी वे  अपने गुरु के प्रति सम्मान का भाव रखते हैं। आज सुबह वे  अपने समर्थकों के साथ अलीपुरदुआर कॉलेज हाल्ट  संलग्न कांग्रेस भवन में स्थित विश्वरंजन सरकार की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार में निकल पड़े।  सौरभ  चक्रवर्ती ने कहा कि विश्वरंजन सरकार उनके राजनीतिक गुरु के साथ ही  पिता तुल्य थे. उनके आशीर्वाद से ही आज वे  इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं. सौरव चक्रवर्ती आज  अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में चुनाव प्रचार कर लोगों से तृणमूल के समर्थन में मतदान करने की अपील की।