अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हेतु सिलीगुड़ी में अर्थ संग्रह अभियान शुरू

157

अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना हेतु शुक्रवार से अर्थ संग्रह अभियान शुरू किया गया है। सिलीगुड़ी खालपाड़ा इलाके में बाजाली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद अर्थ संग्रह अभियान की शुरुआत की गयी। इस अवसर पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं  के साथ साथ समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।   आयोजक संस्था के अधिकारियों ने बताया आज पूरे देश के लिए हर्ष व उल्लास का दिन है।  भगवान् श्री राम के मंदिर के निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान की शुरुआत हो रही है। उन्होंने बताया देश भर के साथ साथ सिलीगुड़ी में भी राम मंदिर में पूजा अर्चना के बाद इस पावन कार्य का शुभारम्भ किया गया। साथ ही उन्होंने कहा भारत के साढ़े पांच लाख गावों के 13 करोड़ परिवारों के बीच 65 करोड़ हिन्दु भक्तों के द्वारा  भगवान् श्री राम के मंदिर के निर्माण हेतु निधि संग्रह अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने बताया 10  रूपये से लेकर अधिकतम अपने सामर्थ्य के अनुसार लोग इस पावन कार्य के लिए दान दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा चाय वाले से लेकर रिक्शावाला, ठेले वाले से लेकर सभी वर्ग के लोगों की इसमें सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा अयोध्या में भगवान राम का मंदिर एक एक हिन्दू की श्रद्धा एंव समर्पण से निर्मित होगा।