अंतिम दिन अशोक भट्टाचार्य ने किया जमकर प्रचार , कहा – इस बार भी जीत पक्की

92

सिलीगुड़ी विधानसभा के वाम – कांग्रेस गठबंधन के उम्मीवार सीपीएम नेता अशोक भट्टाचार्य ने कहा सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान कूचबिहार के शीतलकूची घटना की पुनरावृति नहीं होगी।  विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को प्रचार के दौरान श्री भट्टाचार्य ने कहा कि  सिलीगुड़ी में राजनीतिक संस्कृति का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान होगा। अशोक भट्टाचार्य ने आज शहर के खालपाड़ा इलाके में चुनाव प्रचार किया।  उनके साथ सिलीगुड़ी नगर निगम के सात नंबर वार्ड के को – ऑर्डिनेटर पिंटू घोष भी उपस्थित थे। अशोक भट्टाचार्य ने कहा चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें अभूतपूर्व समर्थन  मिल रहा है।  उन्होंने वार्ड के विभिन्न वर्गों के लोगों से बात की और उन्होंने उनकी समस्याएं एवं उनका सुझाव सुना। साथ ही उन्होंने चुनाव बाद उन समस्यों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।  इसके साथ ही अशोक भट्टाचार्य ने इस बार भी  विधानसभा चुनाव में अपनी जीत पक्की बतायी।