सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सीपीएम की रैली

94

केंद्र एंव राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शनिवार को सिलीगुड़ी में सीपीएम की ओर से रैली निकाली गयी. आज सुबह सिलीगुड़ी नगर निगम के 46 नंबर  वार्ड के चंपासारी  स्थित  सीपीएम पार्टी कार्यालय से निकली इस  रैली में  काफी संख्या में सीपीएम नेता व समर्थकों ने हिस्सा लिया। रैली के बाद एक जनसभा का आयोजन किया गया।  सभा में वरिष्ठ सीपीएम नेता व सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य , सीपीएम नेता मुकुल सेनगुप्त समेत अन्य वरिष्ठ नेता व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा केंद्र की मोदी सरकार एंव राज्य की तृणमूल सरकार लोगों से उनके लोकतान्त्रिक अधिकार छीन रहे हैं।  उन्होंने केंद्र सरकार पर विभिन्न जनविरोधी कानून लागू कर लोगों की परेशानी बढ़ाने का आरोप लगाया। विधायक अशोक भट्टाचार्य ने कहा केंद्र सरकार की ओर से हालही में लागू कृषि कानून के खिलाफ आज देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा चुनाव के वक्त भाजपा लोगों से काफी वायदे किये थे पर चुनाव जीतने के बाद उसे पूरा नहीं किया गया।