शुभेंदु के पार्टी छोड़ते ही कोलकाता में टीएमसी दफ्तर में आग

135

जैसे ही राज्य के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी छोड़ी, कोलकाता में तृणमूल कार्यालय में आग लग गई है। तृणमूल ने भाजपा के खिलाफ साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि केष्टोपुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय में आग लही है। सुबह 3:30 बजे आग लगी।  तृणमूल ने आरोप लगाया कि इस घटना में भाजपा का हाथ है।  बागुईआटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।  घटना को लेकर इलाके में तनाव बढ़ गया है।  अब  तक, ऐसी घटनाएं जिला स्तर तक सीमित रही हैं।  इस बार कोलकाता शहर में भी राजनीतिक संघर्ष शुरू होने के आसार हैं।  केष्टोपुर के सिद्धार्थनगर इलाके में तृणमूल कार्यालय में आग लगने की घटना प्रकाश में आई है। दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।  घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।