ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने के लिए मस्जिद में मांगी गयी दुआ

124

नंदीग्राम में दुर्घटना में घायल हुई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ अलीपुरद्वार जिले की एक मस्जिद में विशेष नमाज अदा की गई। अलीपुरद्वार जिले के शामुकतला के तालेश्वरगुड़ी मस्जिद में मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने के लिए अल्लाह से  दुआ की गई। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पर हुए हमले के खिलाफ पूरे अलीपुरद्वार जिले में शुक्रवार को  धिक्कार रैली निकाली गई। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ्य  होने के लिए  मस्जिद में विशेष प्रार्थना का  आयोजन किया गया।  अलीपुरद्वार जिला नस्य  शेख उन्नयन  परिषद के अध्यक्ष मजिदुल  इस्लाम ने बताया कि मुख्यमंत्री हमेशा लोगों के कल्याण के लिए काम करती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा मुख्यमंत्री के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए मस्जिद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।