भारत सेवाश्रम संघ में दुस्साहसिक चोरी , ठाकुर के सोने के मुकुल व दानपेटी के पैसे गायब

136

अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में भारत सेवाश्रम संघ में दुस्साहसिक चोरी की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने भारत सेवाश्रम संघ  में धावा बोलते हुए ठाकुर के सोने के मुकुट समेत  कांसे व पीतल के  बर्तन चुरा लिए। इतना ही नहीं चोरों ने  दानपेटी  का टाला तोड़कर उसमे  राखी राशि भी उड़ा ले गए।   गुरुवार सुबह घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।  आज सुबह स्थानीय लोगों जब आश्रम  पहुंचे तो  देखा  आश्रम के सामान विखरा पड़ा है।  दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे पैसे गायब है।  फालाकाटा थाने की  पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है.