भाजपा सांसद सुकान्त मजूमदार जमानत के लिए पहुंचे अदालत

25 जनवरी को भाजपा की मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के आरोप में पुलिस ने  बालूरघाट के सांसद व वरिष्ठ भाजपा नेता सुकांत मजूमदार समेत 425 लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है। इसे  लेकर शनिवार को बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार जमानत की अर्जी दाखिल करने के लिए आवश्यक कागजातों के साथ अपने वकील को लेकर इस्लामपुर अदालत पहुंचे। सुकांत मजूमदार के वकील तपन मजूमदार ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के  आरोप में  पुलिस ने सांसद सुकान्त मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसी सिलसिले में वे आवश्यक कागजात पर हस्ताक्षर करने में आज इस्लामपुर अदालत पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे आज  सभी आवश्यक कागजातों के साथ अदालत में पेश होंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा पुलिस ने सांसद के खिलाफ जिन धाराओं के तहत  मामला दर्ज किया है वे सभी जमानत योग्य है इसलिए उन्हें जमानत मिल जाएगी। आज भाजपा सांसद सुकान्त मजूमदार के साथ कई अन्य भाजपा नेता भी अदालत परिसर में मौजूद थे। इस अवसर पर  सांसद  सुकांत मजूमदार ने पुलिस प्रशासन के क्रियाकलापों पर सवाल उठाते हुए उन्हें अनप्रोफेशनल करार दिया। साथ ही उन्होंने राज्य पुलिस के सत्ताधारी तृणमूल  कांग्रेस के कैडर के रूप में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा तृणमूल के पास समर्थक नहीं है इसलिए वे सरकारी अधिकारी व पुलिस कर्मी को लेकर काम कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को तृणमूल कांग्रेस के शाह पर राजनीतिक मंसा  से उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आरोप लगाया। 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *