पद्मश्री करीमुल हक के निर्माणाधीन अस्तापल को मिली सहायता

110

 जलपाईगुड़ी heart-to-heart वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से डुआर्स के क्रांति के धलाबाडी  ग्राम पंचायत के सुदूरवर्ती अंचल के लोगों की सेवा के लिए निर्माणाधीन  पद्मश्री करीमुल हक के  नवनिर्मित अस्पताल ‘मानव सेवा सदन ‘ को आर्थिक मदद प्रदान की गई थी। संस्था की ओर  से अस्पताल के लिए मैट्रेस , कवर , तकिया , कंबल समेत पांच बेड भेंट की गयी।   संस्था के सदस्यों ने बताया कि इनमें करीब 44000  रूपये की  लागत आई है। इस अवसर पर संस्था की ओर से पद्मश्री  करीमुल हक़ को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर हर्ट तो हार्ट वेलफेयर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष बनानी सेनगुप्त, सचिव शुभंकर भौमिक  कोशध्याख उज्जयी सेनगुप्त समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. संस्था की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी  मानव सेवा सदन के विकास के लिए आर्थिक मदद की जाएगी।