चुनाव परिणाम के बाद कई इलाके में तोड़फोड़ , भाजपा नेता के घर हमला

148

 विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य के अन्य हिस्से के साथ ही सिलीगुड़ी में भी  हिंसक वारदातें देखने को मिली।  चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद रविवार देर रात कई भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की गई। लोग डरे सहमे हैं। बताए चले सिलीगुड़ी व उसके आस पास के इलाके में विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार व राज्य के पूर्व मंत्री गौतम देव सिलीगुड़ी शहर से सटे डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए। बताया जा रहा है विधान सभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद शहर के विभिन्न हिस्सों में तोड़फोड़ की गयी।  सिलीगुड़ी नगरनिगम के 44  नंबर वार्ड के दशरथपल्ली में उपद्रवियों ने लगभग 20 घरों पर हमला किया। भाजपा के आंचलिक अध्यक्ष विश्वजीत  पोद्दार  के घर  व उनकी गाडी में तोड़फोड़ की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटा गया। भाजपा कार्यकर्ता चिन्मय शर्मा को बुरी तरह पीटा गया। गंभीर हालत में वे  अस्पताल में भर्ती हैं। स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य पिंटू दास के अनुसार, वोट  समाप्त हो गया है। चुनाव हारने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो कर  हिंसा फैला रहे हैं।  तृणमूल समर्थकों ने इस इलाके के  लगभग 20 घरों में तोड़फोड़ की। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोग दहशत में हैं।