कूचबिहार कोलकाता विमान सेवा का गृह राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ

87

कूचबिहार कोलकाता विमान सेवा आज से शुरू हो गयी। गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कूचबिहार से कोलकाता के लिए उड़ान का उद्घाटन किया। इसी दिन यह विमान कूचबिहार के पांच विधायकों को लेकर कोलकाता से कूचबिहार आया था। 9 सीटों वाला विमान दोपहर 1.59 बजे कूचबिहार हवाईअड्डे पर उतरा। यह फ्लाइट कूचबिहार से कोलकाता, कोलकाता से जमशेदपुर और जमशेदपुर से भुवनेश्वर रूट पर संचालित होगी। कूचबिहार से कोलकाता के लिए विमान सेवा शुरू होने से कूचबिहार के निवासी खुश हैं।

इस उद्घाटन समारोह में गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने आकर कहा कि राज्य सरकार के सहयोग व केंद्र सरकार की विमान परियोजना के माध्यम से यह हवाई सेवा शुरू की गई है। वर्तमान में यह सेवा 9 सीटों वाले विमानों के साथ संचालित होगी।