आर नोय अन्याय के नारे के साथ भाजपा के ओबीसी मोर्चा ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

178

भाजपा की उत्तर दिनाजपुर ओबीसी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को ‘आर नय अन्याय’ के नारे के साथ एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी।  उत्तर दिनाजपुर जिला भाजपा केअध्यक्ष विश्वजीत लाहिड़ी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष बापी पाल, ड्रेडर्स सेल के सह-संयोजक सुमन चौधरी और ओबीसी मोर्चा के उत्तर दिनाजपुर जिला अध्यक्ष अजीत कर पाल समेत अन्य  भाजपा नेता व काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष  विश्वजीत लाहिड़ी ने कहा केंद्र सरकार से से ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण मिला है जबकि पश्चिम बंगाल सरकार ने  राज्य में आरक्षण केवल 7 प्रतिशत का नियम लागू किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा आज पूरे देश में ओबीसी समुदाय की संख्या 47 प्रतिशत है। इसपर होने वाले अन्याय के खिलाफ  उनका संगठन लगातार आंदोलन करता रहेगा।  उन्होने कहा उत्तर दिनाजपुर जिले  में  भाजपा कार्यकर्ताओं पर होने हाल अत्याचार के खिलाफ आज मोटरसाइकिल रैली निकाली गयी। साथ हो उन्होंने भाजपा  पर होने वाले अत्याचार बंद नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।