माँ दुर्गा को लेकर सत्ताधारी पार्टी द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार पर बरसे केंद्रीय मंत्री

पश्चिम बंगाल में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तिथि का एलान भले ही नहीं हो पर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ ही सभी राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है. इसी क्रम में उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज सुबह चाय पर चर्चा के दौरान आम लोगों से मिले। आज सुबह वे अपने समर्थकों के साथ रेल स्टेशन के पास चाय की दुकान पर पहुंचे।इस दौरान वे आम लोगों से मिले और उनकी समस्यांए सुनी। बाद से संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तर दिनाजपुर जिले में पर्यटन  के विकास की अपार संभावनाएं होने के बावजूद यहाँ पर्यटन उद्योग विकसित नहीं हो सका। उन्होंने  कहा कि पर्यटन के विकास के लिए शांति व उन्नत  यातायात व्यवस्था आवश्यक है। जो इस क्षेत्र में नहीं है। इसके साथ ही पर्यटन उद्योग के विकास के लिए जमीन की आवश्यकता होती है जो राज्य सरकार मुहैया कराती है। उन्होंने कहा बंगाल में पर्यटन के विस्तार के लिए यहाँ शांति कायम करना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी द्वारा माँ दुर्गा को लेकर  किये जा रहे  प्रचार की आलोचना करते हुए कहा भाजपा अपने मनीषी व देवी देवताओं को हमेशा श्रद्धा व सम्मान की नजर से देखती है।   

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *