Sikkim Archives - Purbottar Hindi https://purbottarhindi.com/category/sikkim/ Hindi News Portal Mon, 19 Feb 2024 10:13:02 +0000 en-US hourly 1 https://i0.wp.com/purbottarhindi.com/wp-content/uploads/2023/12/cropped-android-chrome-512x512-8.png?fit=32%2C32&ssl=1 Sikkim Archives - Purbottar Hindi https://purbottarhindi.com/category/sikkim/ 32 32 186474645 गंगटोक में मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग का सीएम प्रेम सिंह तमांग ने किया उद्घाटन, एक साथ किया जा सकेगा 400 गाड़ियों को पार्किंग  https://purbottarhindi.com/cm-prem-singh-tamang-inaugurated-multilevel-hydraulic-parking-in-gangtok-400-vehicles-can-be-parked-simultaneously/ Mon, 19 Feb 2024 10:12:24 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=36262 सिक्किम की राजधानी  गंगटोक की गंभीर ट्रैफिक समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है, क्योंकि राज्य सरकार ने मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाइड्रोलिक पार्किंग और बहुमंजिला बिल्डिंग का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीबी पाठक समेत अन्य मंत्री भी मौजूद थे।  गंगटोक मल्टीलेवल हाइड्रोलिक […]

The post गंगटोक में मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग का सीएम प्रेम सिंह तमांग ने किया उद्घाटन, एक साथ किया जा सकेगा 400 गाड़ियों को पार्किंग  appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
सिक्किम की राजधानी  गंगटोक की गंभीर ट्रैफिक समस्या का जल्द ही समाधान होने वाला है, क्योंकि राज्य सरकार ने मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग बनाई है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने हाइड्रोलिक पार्किंग और बहुमंजिला बिल्डिंग का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीबी पाठक समेत अन्य मंत्री भी मौजूद थे।  गंगटोक मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग बनने से मना जा रहा है कि वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी।

 स्मार्ट सिटी के तहत पहले चरण में, सिक्किम सरकार ने गंगटोक में एमजी मार्ग के किनारे 3.75 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग का निर्माण किया है। यह पहली बार है कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके हिमालय पर्वत शिखर पर ऐसी बहुमंजिला इमारत बनाई गई है। आईआईटी गुवाहाटी और जादवपुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने परियोजना के कार्यान्वयन में सहयोग किया है। बहुमंजिला इमारत का निर्माण मुख्य रूप से स्टील का उपयोग करके प्री-फैब्रिकेटेड तकनीक का उपयोग करके किया गया है।

उस तकनीक के जरिए बानी यह बिल्डिंग सात रिक्टर स्केल की तीव्रता  का भूकंप झेल सकता है  सिक्किम सरकार ने पीपीपी परियोजना के तहत पार्किंग स्थल का प्रबंधन करने के लिए एक निजी कंपनी को 26 साल के लिए 196 करोड़ रुपये की लीज पर दिया है। वहीं उस मल्टीस्टोरी में 400 से ज्यादा कारों को रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पहली मंजिल पर पांच सितारा शॉपिंग मॉल होगा। साथ ही ड्राइवरों के मनोरंजन के लिए इनडोर स्पोर्ट्स एरिया, कैंटीन की व्यवस्था है।

The post गंगटोक में मल्टीलेवल हाइड्रोलिक पार्किंग का सीएम प्रेम सिंह तमांग ने किया उद्घाटन, एक साथ किया जा सकेगा 400 गाड़ियों को पार्किंग  appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
36262
बाढ़ से ध्वस्त नॉर्थ सिक्किम से एयर लिफ्ट कर निकाले जा रहे पर्यटक https://purbottarhindi.com/tourists-being-evacuated-from-flood-ravaged-north-sikkim-by-air-lift/ https://purbottarhindi.com/tourists-being-evacuated-from-flood-ravaged-north-sikkim-by-air-lift/#respond Mon, 09 Oct 2023 12:09:51 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=32803 आखिरकार 5 दिनों बाद बाढ़ से ध्वस्त नॉर्थ सिक्किम से एयर लिफ्ट कर वहां फंसे पर्यटको को निकाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सिक्किम में प्राकृतिक आपदा व बांध टूटने के कारण लाचेन व चुंगथाम पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। सड़कों पर मलवों का ढेर जमा है। इस दौरान भारी […]

The post बाढ़ से ध्वस्त नॉर्थ सिक्किम से एयर लिफ्ट कर निकाले जा रहे पर्यटक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
आखिरकार 5 दिनों बाद बाढ़ से ध्वस्त नॉर्थ सिक्किम से एयर लिफ्ट कर वहां फंसे पर्यटको को निकाला जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सिक्किम में प्राकृतिक आपदा व बांध टूटने के कारण लाचेन व चुंगथाम पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। सड़कों पर मलवों का ढेर जमा है। इस दौरान भारी संख्या में पर्यटक लाचेन में फंस गये हैं। मौसम साफ होते ही इन पर्यटकों को वहां से निकालने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। सोमवार सुबह सिक्किम के पाकियॉंग से लाचेन व लाचुंग, चुंगथाम आदि क्षेत्रों में हेलिकॉप्टरों से राहत सामग्री भेजी गई। लाचेन से सेना के हेलीकॉप्टर में अनेक पर्यटकों को निकाला गया। उन्हें रिंघिम हेलिपैड पर उतारा गया। सेना की ओर से पर्यटकों को रहने खाने सहित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

The post बाढ़ से ध्वस्त नॉर्थ सिक्किम से एयर लिफ्ट कर निकाले जा रहे पर्यटक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/tourists-being-evacuated-from-flood-ravaged-north-sikkim-by-air-lift/feed/ 0 32803
सिक्किम की आपदा में फंसे हरिया विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थी सकुशल सिलीगुड़ी लौटे https://purbottarhindi.com/25-haria-university-students-stranded-in-sikkim-disaster-returned-to-siliguri-safely/ https://purbottarhindi.com/25-haria-university-students-stranded-in-sikkim-disaster-returned-to-siliguri-safely/#respond Sat, 07 Oct 2023 08:36:06 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=32762 शोध कार्य के लिए सिक्किम में आये हरिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र वहां आपदा में फंस गए थे। लगातार दो दिनों के बाद स्थिति के कुछ सामान्य होने के लिए उन्हें सिलीगुड़ी वापस लाया गया। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने शनिवार को सिलीगुड़ी लौटे उन छात्रों से मुलाकात की। मेयर के साथ […]

The post सिक्किम की आपदा में फंसे हरिया विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थी सकुशल सिलीगुड़ी लौटे appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
शोध कार्य के लिए सिक्किम में आये हरिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के छात्र वहां आपदा में फंस गए थे। लगातार दो दिनों के बाद स्थिति के कुछ सामान्य होने के लिए उन्हें सिलीगुड़ी वापस लाया गया। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने शनिवार को सिलीगुड़ी लौटे उन छात्रों से मुलाकात की। मेयर के साथ डिप्टी मेयर रंजन सरकार भी मौजूद थे। इस दिन मेयर ने छात्रों से मुलाकात की और उन्हें हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। मालूम हो कि इस टीम में कुल 25 छात्र और दो प्रोफेसर थे, वे मूल रूप से सिक्किम की प्रकृति पर शोध करने आये थे। लेकिन मंगलवार की रात अचानक भीषण बाढ़ से सिक्किम के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और वे वहीं फंस गये। इसके बाद शनिवार को उन्हें वहां से वापस लाया गया। फिलहाल उन्हें नगरनिगम की ओर से सिलीगुड़ी के कंचनजंगा यूथ हॉस्टल में रखने की व्यवस्था की गयी है।

The post सिक्किम की आपदा में फंसे हरिया विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थी सकुशल सिलीगुड़ी लौटे appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/25-haria-university-students-stranded-in-sikkim-disaster-returned-to-siliguri-safely/feed/ 0 32762
सिक्किम के बाढ़ में लापता हुए उत्तर दिनाजपुर के 2 भाई समेत 3 युवक https://purbottarhindi.com/3-youths-including-2-brothers-from-north-dinajpur-are-missing-in-the-flood-of-sikkim/ https://purbottarhindi.com/3-youths-including-2-brothers-from-north-dinajpur-are-missing-in-the-flood-of-sikkim/#respond Wed, 04 Oct 2023 12:15:21 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=32676 उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के 2 भाई समेत 3 युवक सिक्किम में जाकर वहां आई बाढ़ में लापता हो गये है। इनमें से दो रायगंज शहर के उकीलपाड़ा और एक रांची का रहने वाला है। स्वर्णद्वीप मजूमदार (23) और श्रीकांत मजूमदार (27) रायगंज के रहने वाले हैं और उनका दोस्त ईशान रांची का रहने […]

The post सिक्किम के बाढ़ में लापता हुए उत्तर दिनाजपुर के 2 भाई समेत 3 युवक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज के 2 भाई समेत 3 युवक सिक्किम में जाकर वहां आई बाढ़ में लापता हो गये है। इनमें से दो रायगंज शहर के उकीलपाड़ा और एक रांची का रहने वाला है। स्वर्णद्वीप मजूमदार (23) और श्रीकांत मजूमदार (27) रायगंज के रहने वाले हैं और उनका दोस्त ईशान रांची का रहने वाला है। वे शनिवार को रायगंज से मोटरसाइकिल से सिक्किम के लिए निकले। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे उनसे बात हुई. परिवार का दावा है कि बुधवार से ही उनसे मोबाइल पर संपर्क नहीं हो पाया है। सिक्किम में बादल फटने से आई बाढ़ को लेकर इन पर्यटकों के परिजन भयभीत है। स्वर्णद्वीप के माता-पिता रायगंज थाने में जाकर अपने बच्चों के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

The post सिक्किम के बाढ़ में लापता हुए उत्तर दिनाजपुर के 2 भाई समेत 3 युवक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/3-youths-including-2-brothers-from-north-dinajpur-are-missing-in-the-flood-of-sikkim/feed/ 0 32676
सिक्किम की पहाड़ियों में पनबिजली बांध टूटा, तीस्ता नदी में  बाढ़ की स्थिति https://purbottarhindi.com/hydropower-dam-broken-in-hills-of-sikkim-flood-situation-in-teesta-river/ https://purbottarhindi.com/hydropower-dam-broken-in-hills-of-sikkim-flood-situation-in-teesta-river/#respond Wed, 04 Oct 2023 12:06:21 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=32673 जलपाईगुड़ी  सिक्किम की पहाड़ियों में पनबिजली बांध टूटने से तीस्ता नदी में भयंकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने पहले ही नदी के तटों पर चेतावनी जारी कर दी है, जिससे डर है कि जलपाईगुड़ी के विभिन्न इलाकों में नदी का पानी बड़े पैमाने पर बढ़ सकता है।नदी के चार […]

The post सिक्किम की पहाड़ियों में पनबिजली बांध टूटा, तीस्ता नदी में  बाढ़ की स्थिति appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
जलपाईगुड़ी  सिक्किम की पहाड़ियों में पनबिजली बांध टूटने से तीस्ता नदी में भयंकर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन ने पहले ही नदी के तटों पर चेतावनी जारी कर दी है, जिससे डर है कि जलपाईगुड़ी के विभिन्न इलाकों में नदी का पानी बड़े पैमाने पर बढ़ सकता है।
नदी के चार क्षेत्र के निवासियों को माइकिंग कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि सुबह 7 बजे गाजोलडोबा तीस्ता बैराज से 7 हजार क्यूमेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने बताया कि पानी छोड़े जाने की यह मात्रा इस साल की सबसे अधिक मात्रा है। जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए सभी तरह के कदम उठाए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दिन चढ़ने के साथ तीस्ता नदी की स्थिति भयावह रूप ले सकती है। प्रशासन सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी से आने वाले पानी को चरण दर चरण बैराज से छोड़ा जाएगा। आशंका है कि तीस्ता नदी के किनारे हालात बिगड़ सकते हैं। जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी शमा परवीन ने कहा कि क्रांति, मयनागुड़ी और सदर ब्लॉक के विभिन्न इलाकों से कई लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। एसडीओ, बीडीओ और पुलिस की टीम भी मौके पर है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रधान जलपाईगुड़ी के बाहर चार सहित पहाड़पुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में जनता को सचेत कर रहे हैं।
तीस्ता में पानी बढ़ने से तीस्ता के असंरक्षित इलाकों में पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गैस सिलेंडर, घरेलू फर्नीचर, भारी मात्रा में पेड़ों के लॉग, पुलिस लिखे ड्रम तीस्ता में तैरते नजर आते हैं। विशेष पुलिस बल समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

The post सिक्किम की पहाड़ियों में पनबिजली बांध टूटा, तीस्ता नदी में  बाढ़ की स्थिति appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/hydropower-dam-broken-in-hills-of-sikkim-flood-situation-in-teesta-river/feed/ 0 32673
सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक https://purbottarhindi.com/due-to-heavy-rains-in-sikkim-landslides-occurred-at-many-places-more-than-2-thousand-tourists-were-stranded/ https://purbottarhindi.com/due-to-heavy-rains-in-sikkim-landslides-occurred-at-many-places-more-than-2-thousand-tourists-were-stranded/#respond Fri, 16 Jun 2023 10:18:06 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=30109 पूरे नॉर्थ सिक्किम में गुरुवार रात भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। नॉर्थ सिक्किम के टुंङ में स्थिति भयावह है। भूस्खलन से सड़क पर बडे-बडे पत्थर गिरकर सड़क बंद हो गया है। वहीं नॉर्थ सिक्किम के मानांग से चुंगथांग तक सड़क टूटकर बह गयी है। उल्लेखनीय है कि इन इलाकों […]

The post सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
पूरे नॉर्थ सिक्किम में गुरुवार रात भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए हैं। नॉर्थ सिक्किम के टुंङ में स्थिति भयावह है। भूस्खलन से सड़क पर बडे-बडे पत्थर गिरकर सड़क बंद हो गया है। वहीं नॉर्थ सिक्किम के मानांग से चुंगथांग तक सड़क टूटकर बह गयी है। उल्लेखनीय है कि इन इलाकों में भारी संख्या में पर्यटकों के फंसे होने की खबर है। प्रशासन की ओर से सड़क को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। जानकारी मिली है कि सिक्किम में इस समय 2 हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। गुरुवार रात सिक्किम के पेगॉं के पास भूस्खलन के कारण लाचेन, लाचुंग, यूंगथांग के साथ संपर्क टूट गया है।

The post सिक्किम में भारी बारिश होने के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन, फंसे 2 हजार से ज्यादा पर्यटक appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/due-to-heavy-rains-in-sikkim-landslides-occurred-at-many-places-more-than-2-thousand-tourists-were-stranded/feed/ 0 30109
सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की मौत https://purbottarhindi.com/a-young-man-from-siliguri-died-in-an-avalanche-in-sikkim/ https://purbottarhindi.com/a-young-man-from-siliguri-died-in-an-avalanche-in-sikkim/#respond Wed, 05 Apr 2023 10:49:17 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=27897 सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के शक्तिगढ़ रोड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय सौरभ रॉय चौधरी की मंगलवार को सिक्किम में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि सौरव तीन अन्य लोगों के साथ ऑफिस के काम से सिक्किम गया था। वहां बर्फ गिरने की खबर […]

The post सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की मौत appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 31 के शक्तिगढ़ रोड नंबर 11 निवासी 28 वर्षीय सौरभ रॉय चौधरी की मंगलवार को सिक्किम में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया गया है कि सौरव तीन अन्य लोगों के साथ ऑफिस के काम से सिक्किम गया था। वहां बर्फ गिरने की खबर सुनी और देखने गए। उस समय वे भारी बर्फीले तूफान में फंस गए। जबकि अन्य तीन चोटों के साथ जीवित लौट आए, सौरव की बर्फ में दबने से मौत हो गई। सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू होने के काफी देर बाद सौरव का शव मिला। उनकी चाची रुनू रॉयचौधरी ने बताया। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव बुधवार सुबह मृतक के घर गए। उन्होंने कहा कि सिक्किम में पोस्टमॉर्टम के बाद सौरव के शव को सिलीगुड़ी लाया जाएगा। बाकी तीन का सिक्किम में इलाज चल रहा है और अगर वे ठीक हो जाते हैं तो उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जाएगी। मेयर गौतम देव ने यह भी कहा कि सरकार मृतक के परिवार को आर्थिक मदद करेगी।

The post सिक्किम के बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सिलीगुड़ी के युवक की मौत appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/a-young-man-from-siliguri-died-in-an-avalanche-in-sikkim/feed/ 0 27897
पूर्वी सिक्किम में भारी हिमपात के कारण फंसे 370 पर्यटकों को सेना ने बचाया https://purbottarhindi.com/army-rescued-370-tourists-stranded-due-to-heavy-snowfall-in-east-sikkim/ https://purbottarhindi.com/army-rescued-370-tourists-stranded-due-to-heavy-snowfall-in-east-sikkim/#respond Mon, 13 Mar 2023 11:13:39 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=27100 11 मार्च 23 की दोपहर, सिक्किम में भारी हिमपात हुआ और नातु ला और त्सोमगो (चांगगू) झील से लौट रहे लगभग 400 पर्यटकों के साथ लगभग 100 वाहन फंस गए। नागरिक पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से त्रिशक्ति कोर के सैनिक तुरंत हरकत में आए और बचाव अभियान ऑपरेशन हिमराहाट शुरू किया। 11 मार्च […]

The post पूर्वी सिक्किम में भारी हिमपात के कारण फंसे 370 पर्यटकों को सेना ने बचाया appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
11 मार्च 23 की दोपहर, सिक्किम में भारी हिमपात हुआ और नातु ला और त्सोमगो (चांगगू) झील से लौट रहे लगभग 400 पर्यटकों के साथ लगभग 100 वाहन फंस गए। नागरिक पुलिस और नागरिक प्रशासन के सहयोग से त्रिशक्ति कोर के सैनिक तुरंत हरकत में आए और बचाव अभियान ऑपरेशन हिमराहाट शुरू किया। 11 मार्च की देर रात तक राहत कार्य जारी रहा। पर्यटकों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया और आश्रय, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन प्रदान किया गया। सैनिकों ने 178 पुरुषों, 142 महिलाओं और 50 बच्चों सहित 360 पर्यटकों के ठहरने की व्यवस्था की। सुबह सड़क खुलवाने के लिए जीआरईएफ से विस्तृत समन्वय किया गया। 12 तारीख की सुबह जीआरईएफ डोजर्स की मदद से सड़क को खोलने का काम शुरू किया गया। सुबह 9 बजे तक, वाहनों को गंगटोक ले जाने के लिए सड़क को साफ कर दिया गया था। सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया ने खराब मौसम की स्थिति में फंसे हुए पर्यटकों को राहत और आराम प्रदान किया और गंगटोक में वाहनों की आवाजाही को सक्षम करने के लिए सड़क की शीघ्र निकासी सुनिश्चित की। सिक्किम के फंसे पर्यटकों और नागरिक प्रशासन ने सेना द्वारा प्रदान की गई तत्काल राहत के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।
भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमा की रक्षा करते हुए पर्यटकों और स्थानीय आबादी को सहायता प्रदान करने में हमेशा सक्रिय रहती है।इसकी जानकारी डिफेंस के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने दी है।

The post पूर्वी सिक्किम में भारी हिमपात के कारण फंसे 370 पर्यटकों को सेना ने बचाया appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/army-rescued-370-tourists-stranded-due-to-heavy-snowfall-in-east-sikkim/feed/ 0 27100
सिक्किम के साथ 2024 की शुरुआत तक रेल संपर्क कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय https://purbottarhindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-2024-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%a4-%e0%a4%a4/ https://purbottarhindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-2024-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%a4-%e0%a4%a4/#respond Mon, 23 Jan 2023 12:04:22 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=25762 2024 को लक्ष्य बनाकर भारत सरकार सेवक रंगपो रेल लिंक स्थापित करने जा रही है। परियोजना प्रबंधक श्री मुकुल जैन ने कहा कि उत्तर-पूर्व भारत का छोटा सा राज्य सिक्किम के साथ 2024 की शुरुआत तक रेल संपर्क कार्यों को पूरा करेगा और रेलवे विभाग को सौंप देगा। हर साल मानसून के दौरान भूस्खलन से […]

The post सिक्किम के साथ 2024 की शुरुआत तक रेल संपर्क कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
2024 को लक्ष्य बनाकर भारत सरकार सेवक रंगपो रेल लिंक स्थापित करने जा रही है। परियोजना प्रबंधक श्री मुकुल जैन ने कहा कि उत्तर-पूर्व भारत का छोटा सा राज्य सिक्किम के साथ 2024 की शुरुआत तक रेल संपर्क कार्यों को पूरा करेगा और रेलवे विभाग को सौंप देगा। हर साल मानसून के दौरान भूस्खलन से उत्तर बंगाल के साथ सिक्किम का सड़क संपर्क लगातार कट जाता है, जिससे पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम लगभग स्तब्ध हो जाता है। इसलिए रेल संपर्क प्रणाली को स्थापित कर संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास जारी है। इस दिशा में पहाड़ियों में सुरंग बनाकर रेल संपर्क स्थापित करने का काम पहले से ही चल रहा है। बरसात में भूस्खलन के कारण कई पर्यटकों को सड़क हादसों का सामना करना पड़ता है और कई तो हादसे में तीस्ता नदी में बह जाते हैं।

पर्यटन उद्योग का मानना ​​है कि इस रेल लाइन के उद्घाटन से उत्तर बंगाल और सिक्किम के पर्यटन उद्योग को स्वाभाविक रूप से नए पंख लगेंगे। सेवक से रंगपो तक 39 किमी की लंबाई को काटकर कुल 14 सुरंगें बनाने का काम तेज गति से चल रही हैं और आज रेलवे अधिकारियों का दावा है कि 3.2 किमी लंबाई वाली 11वीं सुरंग फिलहाल सबसे लंबी सुरंग है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुरद्वार मंडल के डीआरएम माननीय दिलीप कुमार सिंह ने आज इस लंबी सुरंग का विधिवत उद्घाटन किया। एबीसीएल के परियोजना प्रबंधक श्री मुकुल जैन महाशय अपने सहयोगियों के साथ टर्मिनल नंबर 11 के ग्राउंडब्रेकिंग समारोह के साक्षी बने। पहले चरण में यह रेल सेवक से रंगपो तक जाएगी और बाद में रंगपो से गंगटोक तक रेल संचार स्थापित किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक ने कहा कि सिक्किम राज्य के साथ रेल संचार आसान होने से लोगों की काफी बचत होगी ।

The post सिक्किम के साथ 2024 की शुरुआत तक रेल संपर्क कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य तय appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a5-2024-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%86%e0%a4%a4-%e0%a4%a4/feed/ 0 25762
गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव  : राज्यपाल https://purbottarhindi.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5/ https://purbottarhindi.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5/#respond Thu, 24 Nov 2022 11:14:57 +0000 https://purbottarhindi.com/?p=23489  सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने आज मंगन जिले के तिंगचिम चांडे ग्राम प्रशासन केंद्र में राजभवन द्वारा नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया और इसे स्थानीय लोगों को समर्पित किया। गौरतलब यह 02 जून, 2022 को राज्यपाल ने ‘गवर्नर इन द विलेज’ कार्यक्रम के तहत तिंगचिम चंदे जीपीयू का दौरा किया था । तिंगचिम चंदे […]

The post गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव  : राज्यपाल appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
 सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने आज मंगन जिले के तिंगचिम चांडे ग्राम प्रशासन केंद्र में राजभवन द्वारा नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन किया और इसे स्थानीय लोगों को समर्पित किया। गौरतलब यह 02 जून, 2022 को राज्यपाल ने ‘गवर्नर इन द विलेज’ कार्यक्रम के तहत तिंगचिम चंदे जीपीयू का दौरा किया था । तिंगचिम चंदे ग्राम प्रशासन केंद्र में सभागार की आवश्यकता को देखते हुए इसके निर्माण के लिए राजभवन की ओर से सहायता राशि प्रदान की गई  थी । दूसरी ओर बहुउद्देश्यीय हॉल के निर्माण के लिए अधिकारियों और ग्रामीणों ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया है।आज उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रसाद ने नवनिर्वाचित पंचायतों को बधाई दी। उन्होंने गांव के उत्थान के लिए सभी से चर्चा करने और मिलकर काम करने का आह्वान किया।

उन्होंने देश की प्रगति में ग्रामीण विकास की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए इस दिशा में सक्रिय योगदान का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव है।”उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने सिक्किम में केसर की खेती के सफल परिणामों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को इस क्षेत्र की क्षमता से भी अवगत कराया। राजयपाल ने  नशे की लत को जानलेवा लत बताते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत और सामाजिक दोनों स्तरों पर विकास में बाधक है।

The post गाँव के विकास से ही देश का विकास संभव  : राज्यपाल appeared first on Purbottar Hindi.

]]>
https://purbottarhindi.com/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%81%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5/feed/ 0 23489