12
Sep
गुजरात में बीजेपी विधायक दल की मीटिंग में भूपेंद्र पटेल (Gujarat New CM Bhupendra Patel) को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है| विजय रुपाणी के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को गुजरात में बीजेपी विधायक दल (BJP Legislature Party Meeting) की बैठक बुलाई गई थी| केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर बतौर पर्यवेक्षक गुजरात में मौजूद हैं| नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायक दल की बैठक के बाद भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा की| इस बीच भूपेंद्र पटेल राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात करने राजभवन पहुंच गए हैं। पटेल राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें…
