महिला का खून से लतपथ शव बरामद, घटनास्थल से चाकू और मोबाइल बरामद

168

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में  पुलिस ने एक महिला का हाथ बंधा खून से लतपथ शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार  देर रात पुकुरिया थाने के परानपुर इलाके में महिला का शव बरामद किया गया।  शव  को पोस्टमार्टम  के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज कर घटना की जाँच शुरू कर  कर दी गयी है।  पुलिस ने इस मामले में  महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक की शिनाख्त स्मृति मंडल (28) के रूप में की गयी है । उसके पति का नाम पंकज मंडल है । वह हरिश्चंद्रपुर थाने के फतेहपुर इलाके की रहनेवाली थी। पुलिस ने मंगलवार देर रात उसके घर से करीब 30 किलोमीटर दूर रतुआ -2 ब्लॉक में अढाईदानगा राज्य सड़क  के किनारे महिला का रक्तरंजित शव बरामद किया। पुलिस ने मौके से एक चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। मृतक के पति  पंकज मंडल ने पुलिस को बताया वे उसकी पत्नी और उसका 5 साल का बेटा मंगलवार रात  मालदा से हरिश्चंद्रपुर लौट रहे थे। इस बीच दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग वहां आये और उनकी पत्नी को उठा कर ले गए और  धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। उसके चिल्लाते ही बदमाश वहाँ से भाग गए। कल रात ही उन्होंने  पुखुरिया थाने की पुलिस को यह खबर दी।  पुलिस उसकी पत्नी का  शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उसे भेज दिया। पुलिस ने पति – पत्नी में विवाद के कारण हत्या को अंजाम देने की आशंका जतायी है।  पुखुरिया थाने के ओसी गौतम चौधरी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच शुरू कर दी गयी है। मृतक के पति पंकज मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृत महिला के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके अलावा महिला का हाथ बंधा हुआ था। हत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।